गिरडीह, फरवरी 19 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के भीखी गांव में तीन दिवसीय जय बाबा सुगा बगतावर महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। यज्ञ मंडप से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में भीखी सहित आसपास गांव की 201 महिलाओं ने भाग लिया। बंग्लासोत नदी में जलाशय से जल भरकर पुनः महिलाएं यज्ञ मंडप पहुंचीं। मुख्य पुजारी बिनोद भगत व शीला देवी हैं। आचार्य शशिभूषण शास्त्री ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से न केवल गांव में भक्ति का संचार होता है, बल्कि वातावरण का शुद्धिकरण होता है। ऐसे आयोजन में भाग लेने से मानव का केवल मन ही नहीं बल्कि तन भी पवित्र होता है। यज्ञ को विधि सम्मत कराने के लिए कई यज्ञाचार्य भीखी गांव आये हुए हैं। कलश यात्रा में अध्यक्ष मंगरु महतो, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, सचिव चन्दन यादव, राजेश यादव, सीताराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.