सोनभद्र, जून 22 -- ओबरा, हिंदुस्तान संवाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ओबरा के तत्वावधान में स्थानीय राम मंदिर प्रांगण से एक भव्य कलश यात्रा सोमवार को निकाली गई। यह कलश यात्रा राम मंदिर प्रांगण से शुभारंभ होकर वीआईपी रोड, सुभाष तिराहा होते हुए चोपन रोड स्थित ब्राह्मण समाज भवन तक गई। इस कलश यात्रा में सैकड़ों सुहागिनों ने बड़े उत्साह पूर्वक पीले वस्त्र पहनकर नंगे पांव सिर पर कलश रख ढोल नगाड़ों की ध्वनि तथा शंखों की गूंज में पारंपरिक मंगल गीतों की प्रस्तुति देकर पूरे बाजार क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान गगन भेदी जयकारों से मौजूद लोग अति उत्साहित नजर आए। भव्य कलश यात्रा की सुरक्षा में ओबरा पुलिस चाक चौबंद रही। इस दौरान ब्राह्मण समाज ओबरा के अध्यक्ष नन्दलाल पांडेय ने बताया कि इस तीन दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां पूरी कर ली गई...