सिमडेगा, मार्च 17 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के लचरागढ़ देवीगुड़ी मंदिर में कलश यात्रा के साथ 19 मार्च से तीन दिवसीय यज्ञ महोत्सव शुरु होगा। कार्यक्रम की शुरुआत 19 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। कलश यात्रा देवीगुड़ी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर देव नदी तक जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। 20 मार्च को अष्टप्रहरी अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। जहां भक्तगण पूरे दिन-रात भक्ति में लीन रहेंगे। वहीं 21 मार्च को पूर्णाहुति, नगर भ्रमण और भंडारा के साथ यज्ञ महोत्सव का विधिवत समापन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.