बागेश्वर, मार्च 27 -- चैत्र नवरात्र के नवमी पर्व पर कन्यापूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कपकोट के जाजर के शनिदेव मंदिर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत शुरू हो गया है। वृंदावन से आई टीम ने संगीतमय भागवत किया। समूचा क्षेत्र कृष्ण की भक्ति में लीन रहा। शुक्रवार की सुबह से ही घरों में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिन लोगों ने नवरात्र के व्रत रखे थे उन्होंने कन्याओं का पूजन किया। उन्हें भोग लगाया। देवी के नौ रूपों में कन्याओं की पूजा की। उधर कपकोट के जाजर स्थित शनिदेव मंदिर में श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पहले सरयू नदी से कलश यात्रा शुरू हुई। जो ऐठाण होते हुए आयोजन स्थल तक पहुंची। वृंदावन से आए राधाश्यामानंद महाराज, शशांक शेखर दास, राम गोविंद दास, अश्नि कुमार दास ने श्रीकृष्ण के महत्व के बारे में बताया। मुख्य यजमान की भूमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.