गिरडीह, फरवरी 12 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के महादेव पहाड़ी स्थित शिव मंदिर में 551 महिलाओं एवं युवतियों ने बुधवार को कलश यात्रा निकालकर छ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ सह शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ किया। महायज्ञ के मुख्य आचार्य श्री जनमेजय कृष्ण जी महाराज के नेतृत्व में महिलाओं ने देव पहाड़ी शिव मंदिर के प्रांगण से कलश यात्रा निकालकर कैरीडीह स्थित मानकुंवर बाबा परिसर तक पहुंची। वहां से देवरी स्थित देवी मंदिर, दुर्गा मंदिर एवं श्री शिव महावीर मंदिर होते हुए गादीटांड़, बिराजपुर के रास्ते यज्ञ मंडप तक पहुंच कर यात्रा का समापन किया। यज्ञ कमेटी के सदस्यों ने बताया कि महोत्सव के प्रथम दिन बुधवार को कलश यात्रा, पंचांग पूजन, संध्या आरती एवं रात्रि में वृन्दावन से आये श्री जन्मेजय कृष्ण जी महाराज के द्वारा श्रीशिव महापुराण का प्रवचन किया जाएगा। का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.