सहरसा, मार्च 20 -- नवहट्टा। वाराही गांव स्थित दुर्गा मंदिर से सैकड़ों कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें कोसी नदी से जल लाकर चैत्र नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ दोपहर तीन बजे से श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन शुरू हुआ। कथावाचक पंडित रौशन पाठक के मधुर वाचन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। गांव के विभूति भूषण झा, माधव झा, राघव झा सहित अन्य ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से नौ दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...