मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- कांटी। शेरूकाही पंचायत स्थित श्रीश्री 1008 मनोकामना हनुमान मंदिर, सोति भेड़ियाही में बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ चार दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कुशी बुद्ध पोखर पर आचार्य पंडित अजय तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश पूजन एवं जलबोझी कराया। यज्ञ आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन पूजन, हवन, प्रवचन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। सुबोध मिश्रा, दिलीप कुमार मिश्रा, नीरज कुमार मिश्रा, पूर्व मुखिया सुदर्शन मिश्रा, मुखिया शशि ठाकुर, सभापति दिलीप कुमार, वार्ड पार्षद संजय साह, राजीव कुमार, सुबोध पासवान, ओमप्रकाश आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...