कलश यात्रा के साथ गूंजी श्रद्धा की स्वर लहरियां, राममय हुआ नगला रामसुंदर
इटावा औरैया, मई 17 -- जसवंतनगर। क्षेत्र के गांव नगला रामसुंदर में रविवार को भक्ति, आस्था और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
धार्मिक आयोजन का शुभारंभ श्री ठाकुर जी महाराज मंदिर पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ के शुभारंभ से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। रामायण की चौपाइयों, जय श्रीराम के उद्घोष और भजन-कीर्तन के बीच निकली यात्रा ने हर किसी का मन मोह लिया। कलश यात्रा ठाकुर देवालय से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर खारजा झाल स्थित पवित्र सप्तधारा कुंड पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कलशों में जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु गांव के विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों पर दर्शन-पूजन करते हुए पुनः कथा स्थल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.