सहरसा, दिसम्बर 10 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। श्रीराम कथा आयोजन के तहत मंगलवार को श्रद्धा और आस्था से सराबोर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा वार्ड 36/37 स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर शंकर चौक स्थित पोखर तक पहुंची, जहां महिलाओं ने विधि-विधान के साथ जल भरकर पुनः मंदिर की ओर प्रस्थान किया। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल, कलश धारण किए श्रद्धालुओं की लंबी कतार और जयकारों की गूंज देखते ही बन रही थी।दोपहर में रामायण पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। इसके पश्चात प्रवचन की शुरुआत हुई, जिसमें कथा वाचक मारुति किनकर महाराज ने धर्म, मर्यादा और आदर्श जीवन के मूल मन्त्रों पर विस्तृत प्रकाश डाला। प्रतिदिन सुबह नौ बजे से सुंदर कांड का पाठ भी आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोदानंद झा उर्फ बुच्ची...