दुमका, अप्रैल 8 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत हंसडीहा थाना क्षेत्र स्थित सिलठा ए गांव में बुधवार से शिव शक्ति अन्नपूर्णा महायज्ञ एवं राम कथा का भव्य आयोजन कलश यात्रा के साथ शुरू होगा। नौ दिवसीय इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। आयोजन के प्रथम दिन विधि-विधान के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल होंगी। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचेगी। इस दौरान पूरा वातावरण भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजायमान रहेगा। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना, हवन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे।वहीं राम कथा का रसपान श्रद्धालु बाल संत बाबा त्यागी की मधुर वाणी से करेंगे। उनकी कथा शैली को सुनन...