कौशाम्बी, मार्च 27 -- आदर्श नगर पंचायत अजुहा में होने जा रही श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा बाजे-गाजे के साथ नगर की गलियों में घूमी। शोभायात्रा में भक्तगण पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर श्रीमद् भागवत की भक्ति में लीन नजर आए। कलश में शामिल महिलाएं महिलाएं कलश लेकर भजन-कीर्तन करती हुई आगे बढ़ीं। वहीं युवा डीजे की धुन पर नाचते-गाते साथ चलते नजर आये। पीले परिधान से सुशोभित वस्त्रों में महिलाओं और युवतियों के भक्ति रस में डूबे हुए गीत नृत्य शोभा यात्रा में चार चांद लगा रहा था। शोभा यात्रा मुख्य यजमान राधेश्याम केसरवानी के नए आवास से होते हुए सब्जी मंडी, हाइवे, लाई मंडी होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। यहां पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास नंद जी महराज ने पहले दिन भगवान के महिमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.