अररिया, मार्च 20 -- भरगामा। निज संवाददाता सिमरबनी वार्ड संख्या दो में गुरुवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ 72 घंटे के अखंड त्रिकुंज संकीर्तन शुरू हुआ। इसको 108 महिलाओं ने अपने माथे पर कलश लेकर शोभा यात्रा निकाली, जिससे पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल सिमरबनी मवेशी हाट प्रागंण से प्रारंभ होकर धनगाड़ा, सिमरबनी होते हुए गरैया नदी तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच कन्याओं ने पवित्र जल को कलश में भरा और पुन: शोभा यात्रा के रूप में यज्ञ स्थल तक लौटी। यात्रा के दौरान कन्याएं पारंपरिक धार्मिक वेशभूषा में सजी-धजी थी, जिससे माहौल अत्यंत आकर्षक और आध्यात्मिक हो उठा। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और जगह-जगह लोगों ने कलश यात्रा का स्वागत किया। भक्ति गीतों, जयकारों और ढोल-नगाड़ों की धुन से वातावर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.