कलश यात्रा के बाद श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
बरेली, मई 25 -- फतेहगंज पूर्वी। श्री राधा रमन मंदिर मोहल्ला साहूकारा में श्रीमद्भागवत कथा के सात दिवसीय आयोजन के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा राधा रमन मंदिर साहूकारा से प्रारंभ होकर राधा कृष्ण मंदिर ,बाग वाला मंदिर से होते हुए वापस राधा रमन मंदिर साहूकारा पहुंची इस दौरान पूरे नगर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।कलश यात्रा में बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल बरेली के सदस्य भी शामिल हुए। सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर कलश यात्रा की शोभा बढ़ाई। आयोजकों के अनुसार कथा का शुभारंभ आज 24 मई 2026 से हुआ। कथा व्यास श्री धाम वृंदावन से पधारे अमित मोहन जी महाराज एवं महंत स्वामी विष्णु चित्त आचार्य जी के द्वारा सुनाई जाएगी। भागवत कथा का समय सायं 5:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक रहेगा। 30 मई को कथा का विश्राम होगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.