कलश यात्रा के दौरान पचरुखिया बाजार जाम
औरंगाबाद, मार्च 18 -- हसपुरा प्रखंड के पचरुखिया बाजार में बुधवार को जाम लग गया। जाम लगने से गया-दाउदनगर और धमनी-हसपुरा जाने वाले मार्ग पर वाहनों का लंबी लाइन लग गई। पचरुखिया बाजार में जगदेव चौक के पास प्रतिदिन जाम लगता है। बुधवार को कोइलवां में महायज्ञ के लिए जलभरी यात्रा धमनी गांव से पचरुखिया की ओर आ रही थी। इसी दौरान पचरुखिया बाजार के जगदेव चौक जब जलभरी यात्रा गुजर रही थी तो चौमुहान पर जाम लग गया। पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ा। पचरुखिया बाजार की सड़क किनारे ठेला और फुटपाथी दुकान रहने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। अक्सर ऑटो वाले गलत पार्किंग कर देते हैं। जगदेव चौक के पास हसपुरा जाने वाली बस और गया जाने वाली बस का पार्किंग कर देते है। ऐसे परिस्थिति में भी जाम की समस्या हो जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.