अलीगढ़, मार्च 6 -- अलीगढ़, संवाददाता। महानगर के प्रीमियर नगर स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर से शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा प्रीमियर नगर से प्रारंभ होकर महेंद्र नगर, ब्रज धाम गेस्ट हाउस होते हुए शिवाजी पार्क, बैंक कॉलोनी में समाप्त हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर शामिल हुईं। भक्तों ने भजनों के साथ जयकारे लगाए। भगवान शिव और माता दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। शिवाजी पार्क, बैंक कॉलोनी में पूजा-अर्चना और आरती की गई। इस मौके पर प्रदीप वेदपाठी, सतीश कुमार गुप्ता, नीरज शर्मा, दिनेश शर्मा, उमेश श्रीवास्तव, मुकेश माहेश्वरी, बिंदी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...