कलश यात्रा का कस्बा में हुआ स्वागत, झूमते गाते निकले श्रद्धालु
इटावा औरैया, जून 7 -- महेवा। सिद्धनाथ प्राचीन मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। कथा वाचक आचार्य हरभजन दास ने विधिविधान से यात्रा को शुरू कराया।परीक्षित के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंदावती, चौधरी बदन सिंह, कृष्णा चौधरी श्रीमद भागवत महापुराण लेकर चल रहे थे। कलश यात्रा का कस्बे में भ्रमण के दौरान जगह- जगह लोगों ने स्वागत किया पुराने चौराहे पर मनीष दीक्षित, पशु अस्पताल के सामने व्यापारी उल्फत गुप्ता, जय भोले स्टूडियो, राजीव तिवारी ने भक्तों के लिए पानी व शरबत की व्यवस्था की। यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व प्राचार्य डॉ रामप्रकाश ओझा, ब्रजराज पांडेय, प्रधान कुमुद सिंह, बहेड़ा विजय प्रताप सिंह सेंगर, राजीव तिवारी, रामकुमार तिवारी, सतीश पांडेय, बसंत सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.