सीवान, मई 1 -- (पचरुखी से रमेश कुमार)। प्रखंड के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब नए मॉडल थाना भवन का भव्य उद्घाटन धार्मिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर थाना भवन का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन से पूर्व सुबह नौ बजे शिव मंदिर परिसर स्थित तालाब से 51 युवतियों ने पूजा-अर्चना के बाद कलश में जल भरकर भव्य कलश यात्रा निकाली। यह भी पढ़ें- नए मॉडल थाना भवन का आज होगा उद्घाटन, कलश यात्रा से होगी शुरुआतकलश यात्रा का आयोजन पारंपरिक परिधान में शामिल युवतियों के साथ रथ पर भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की आकर्षक झांकी ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा नए थाना परिसर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस दौरान थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार अपनी पत्नी के...