लोहरदगा, फरवरी 15 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। महुवरी स्थित शिव मंदिर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों शिवभक्त शमिल हुए। गजनी महादेव मंडा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन और मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आस-पास के नरौली, खंडा, उतका, कैरो, गुड़ी सहित दर्जनों गांव के कीर्तन मंडली शामिल हुए। इसके आलवा खरता मनोकामना सिद्ध बाबा भोलेनाथ स्थल, कैरो उतका शिव मंदिर, विराजपुर बुढ़वा महादेव आदि देवस्थलों पर सुबह से ही भक्तों का पूजन के लिए तांता लगा रहा। इन सभी जगहों पर भजन कीर्तन व भंडारा का अयोजन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.