कलश पूजन संग शुरू हुआ श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ
बलिया, मई 25 -- बलिया। सोबईबांध स्थित पं. वृंदावन मिश्र स्मृति परिसर में सोमवार से श्रीमद् भागवत परायण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इसके पहले सुबह शुभ मुहुर्त में मुख्य यजमान द्विजेन्द्र कुमार मिश्र, रूक्मिणी मिश्रा, श्यामनंदन मिश्र एवं माया मिश्रा ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन किया। शाम को सुनील पांडेय, रमाशंकर पांडेय एवं रामाश्रय पांडेय ने श्रीमद् भागवत का कथावाचक किया। आयोजकों ने धर्मानुरागियों को भागवत कथा सुनने आने की अपील किया। बताया कि यज्ञ का हवन एवं पूर्णाहुति 31 मई भंडारे के साथ होगा। इस मौके पर अजय बहादुर सिंह, शिवशरण तिवारी, संतोष शुक्ल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.