गोड्डा, मार्च 20 -- बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के डेरमा पंचायत अंतर्गत लोचनी गांव में गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ चैती दुर्गा पूजा सह श्री श्री 108 श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर 1001 कलश के साथ निकाली गई शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर पचुआकित्ता, मांजर होते हुए सनौर दुर्गा मंदिर पहुंची और वहां से गेरूआ नदी तक गई। नदी तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने जल भरकर कलश में स्थापित किया और पुनः कथा स्थल पर लाकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान बैंड-बाजे एवं गाजे-बाजे के साथ भगवान के स्वरूप की भव्य झांकी भी निकाली गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। आयोजन में श्रीधाम वृंदावन के प्रख्यात कथा वाचक आचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.