कलश और पालकी यात्रा पर बरसाए फूल, पूजी चरण पादुका
बलिया, मार्च 27 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। 'मेरा आप की कृपा से सब काम हो रहा है, करते हो साईं बाबा मेरा नाम हो रहा है...' जैसे भजनों से गुरुवार को कोटवा का इलाका साईंमय हो उठा। शिरडी साईं बाबा मंदिर के 12वें वार्षिकोत्सव पर निकाली गई कलश व पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। बाबा के भजनों पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं पर जगह-जगह फूल बरसाए गए। साईं बाबा के जयकारों के बीच घोड़े, ऊंट, डीजे, बैंड-बाजे की टोली शोभा यात्रा में चार चांद लगा रही थी।इससे पहले मंदिर के पुजारी अमरनाथ पाठक ने साईं बाबा को मंगल स्नान कराया और विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विनोद सिंह की देखरेख में गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा व साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई। पीताम्बर वस्त्र में श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं का रेला अद्भूत भक्तिमय दृश्य प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.