इटावा औरैया, मार्च 25 -- बकेवर। लोहियानगर में बुधवार को बैंड बाजों के साथ कलशयात्रा से भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कस्बा में चौराहे के पास इटावा रोडपर लोहियानगर में रिटायर्ड कैप्टन रामनरेश सिंह राजावत के द्वारा भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। भागवत कथा के शुभारंभ में नगर में कलशयात्रा निकाली। कलशयात्रा कथा स्थल से गणेश पूजन के बाद शुरू हुई। रथ पर कथा के व्यास आचार्य राम अवस्थी सवार होकर शामिल थे।कलशयात्रा बैंड बाजों के साथ नगर के चारों प्रमुख मार्गों पर भृमण करती हुई भागवत कथा स्थल पर आकर समाप्त हुई।भागवत कथा में प्रमुख रूप से परीक्षत रामनरेश सिंह राजावत व उनकी पत्नी शकुंतला देवी सिर पर भागवत पुराण रखकर चल रही ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.