मुरादाबाद, मार्च 31 -- मुरादाबाद। श्री बालाजी सेवा समिति का चार दिवसीय श्री बालाजी जन्मोत्सव मंगलवार से शुरू हो गया। इसका शुभारंभ कलश यात्रा निकालकर किया गया। इसमें शामिल झांकियों ने मन मोह लिया। कलश लिए 251 महिलाएं भगवा रंग की और मोदी-योगी की छवि वाली साड़ियां पहने रहीं। कलश यात्रा हरपाल नगर स्थित राजाराम धर्मशाला से आरंभ हुई। यह जगतगुरु जगदाचार्य साध्वी राघवेंद्री महाराज के सानिध्य में आगे बढ़ी तो पुष्प वर्षा होने लगी। बालाजी के जयकारों के साथ डीजे से बहते भक्ति संगीत ने सभी को थिरकने के लिए विवश कर दिया। इसमें भगवान गणेश, राम दरबार, राधा कृष्ण और श्री बालाजी की झांकियों ने सभी को आकर्षित किया। कलशयात्रा रामपुर रोड़ होते हुए प्रभात मार्केट पहुंची। जहां महापौर विनोद अग्रवाल एवं प्रिया अग्रवाल ने परिवार के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ...