बांका, मई 3 -- चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित चान्दन पंचायत के पाण्डेय टोला स्थित बाबा दुबे भयहरण मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री 1008 रामचरित मानस नवाह परायण के तहत 9 दिवसीय यज्ञ को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में 1108 कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कलश यात्रा बाबा दुबे मंदिर प्रांगण से घोड़ा-रथ एवं गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ होकर चांदन नदी के कलुआ घाट पहुंची। वहां आचार्य पंडित संजय कुमार पाण्डेय के सानिध्य में यजमान पवन कुमार पाण्डेय ने अपनी पत्नी के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल देवता वरुण का विधिवत आवाहन एवं पूजन किया। यह भी पढ़ें- महारूद्र यज्ञ के लिए निकाली गई कलश शोभायात्रा, 1501 महिलाओं एवं युवतियों ने उठाया कलश पूजन के उपरांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.