सिमडेगा, मार्च 1 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के मरानी स्थित शिव मंदिर में रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ 24 घंटे के अखंड हरि-कीर्तन का शुभारंभ किया गया। सुबह सात बजे मंदिर परिसर से श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और जयकारों के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। "हर हर महादेव" के जयघोष और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने पहुंचे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कलश यात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। जिसके पश्चात अखंड हरि-कीर्तन प्रारंभ हुआ। यह कीर्तन लगातार 24 घंटे तक चलेगा, जिसमें विभिन्न भजन मंडलियां भाग लेंगी। समिति के अनुसार, कीर्तन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.