कलशयात्रा के साथ ही भद्रकाली मंदिर में श्रीमद भागवत कथा शुरू
बागेश्वर, जून 2 -- देवेंद्र पांडे, कांडा। भद्रकाली मंदिर में भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हो गया है। कार्यक्रम के प्रथम दिन महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने मां के पवित्र कुंड से आयोजन स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकालकर धार्मिक आयोजन का शुभारंभ किया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर पवित्र कुंड से होते हुए पुनः कथा स्थल पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन एवं जयकारों के साथ क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना दिया। कथावाचक व्यास डॉङ योगेनद्र जोशी ने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत श्रवण से व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है तथा समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा का नियमित श्रवण कर धर्म और संस्कृति के संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया। मंदिर समित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.