मिर्जापुर, अप्रैल 19 -- हलिया। स्थानीय विकास खंड के हथेड़ा गांव में शनिवार को श्रीमदभागवत कथा के प्रथम दिन कलश यात्रा, वरुण पूजन, मंडप प्रवेश, वेदी पूजन के साथ संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ हुई। कथा व्यास पंडित विष्णु धर द्विवेदी ने भागवत कथा के महत्व को बतलाते हुए कहा कि यह भागवत भगवान की महती कृपा से ही सामान्य जनमानस को प्राप्त होती है। व्यक्ति के अनन्त पुण्य से ही भागवत कथा का अधिकारी होता है। भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की कथा को सुनाते हुए बताया कि बिना ज्ञान और बिना वैराग्य के भक्ति अधूरी है। धुंधकारी की कथा में बताया कि यह भागवत कथा प्रेत पीड़ा से मुक्त कराने वाली कथा है। सामान्य जनमानस को सुख शांति प्रदान कराने वाली कथा है और समस्त पितृ गणों को मुक्ति प्रदान कराने वाली भागवत कथा है। मुख्य यजमान शिव कवारी देवी, योगेश पांडेय, कन्है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.