मुरादाबाद, जनवरी 5 -- मुरादाबाद। गोविंद नगर लंका बाग स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आरंभ हुआ। शुभारंभ कलश यात्रा से किया गया। कथा स्थल ने कलश एवं पोथी का पूजन करने के बाद कलश यात्रा का आरंभ किया गया। 108 पील वस्त्र धारी महिलाएं कलश लिए रहीं। रास्ते में भजन कीर्तन से क्षेत्र में बहाकर कथा स्थल पर पहुंची। जहां कलश स्थापना की गई। पोथी पूजन के बाद कथा आरंभ हुई। कथा व्यास धीरशांत दास ने कहा श्रीमद् भागवत कथा चौरासी लाख योनियों में परमकल्याणकारी है। इसकी शरणागति से ही मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा जिसने भगवान के प्रति आत्मसमर्पण कर दिया, वह सदैव प्रसन्न रहकर भगवान की सेवा में लीन रहता है। व्यवस्था में महंत राघव दास, पुजारी महेंद्र दास और श्याम कृष्ण रस्तोगी सहित चंदर प्रजापति, ब्रज किशोर सक्सेना, लटूर सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.