गढ़वा, मार्च 8 -- धुरकी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत मिरचइया गांव में आयोजित 9 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की शुरुआत रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ की गई। उक्त अवसर पर क्षेत्र के पनघटवा डैम से अभिमंत्रित जल भरकर श्रद्धालु वापस यज्ञ स्थल पर पहुंच कलश स्थापित किया। धार्मिक आस्था और भक्ति के माहौल के बीच निकली कलश यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। पूरा क्षेत्र जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। कलश यात्रा की शुरुआत पनघटवा डैम से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। अयोध्या निवासी आचार्य बीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा। उसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर भक्ति भाव से निर्धारित मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचे। रास्ते भर श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.