उन्नाव, अप्रैल 2 -- उन्नाव। शहर के शराब मील स्थित मैदान में श्री रामकथा युवा सेवा समिति के तत्वावधान में रामकथा का शुभारंभ भव्य कलशयात्रा के साथ किया गया। कथा का शुभारंभ कथा व्यास आचार्य दीपक त्रिपाठी ने भगवान श्रीराम के स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद निकाली गई कलशयात्रा में 251 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया। यात्रा शराब मील से शेखपुर स्थित भुइयां देवी मंदिर तक पहुंची, जहां रास्ते में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा। कथा के प्रथम दिन कथा वाचक दीपक त्रिपाठी ने कहा कि केवल भक्ति करना और भगवान की कथा सुनना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे अपने जीवन में उतारना भी आवश्यक है। उन्होंने माता-पिता और गुरुजनों के सम्मान को ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.