रांची, मार्च 29 -- 29 मार्च पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी में सोमवार से आयोजित सात दिनी श्री मद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारियां पूरी हो गई है। सोमवार को कलशयात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष तपेश्वर केशरी ने बताया कि सोमवार को सुबह साढ़े सात बजे राधा कृष्ण मंदिर परिसर से कलशयात्रा निकलेगी। वाराणसी से पधारे कैलाश मठ पीठाधीश्वर स्वामी आशुतोषानंद गिरि जी यज्ञ संपन्न कराएंगे। इस मौके पर प्रो. त्रिवेणी साहू, हेमंत केशरी, मनोज महतो, अजय महतो, संदीप राज, केदार केशरी, कमलेश केशरी, मनीष केशरी सहित आयोजन समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...