कलशयात्रा के साथ महायज्ञ हुआ शुरू
समस्तीपुर, जून 18 -- शिवाजीनगर। प्रखंड अंतर्गत बल्लीपुर पंचायत के मुरली मनोहर मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री 1008 नवग्रह मूर्ति स्थापना सह नवग्रह शांति महायज्ञ का शुभारंभ भव्य शोभा कलश यात्रा के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक जयघोष के साथ निकली कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।
कलश यात्रा का महत्व आठ किलोमीटर पैदल यात्रा में 251 कन्याओं ने भाग लेकर धार्मिक आस्था का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। श्रद्धालु नरसिंहा चौक, डुमरा मोहन चौक, बहादुरपुर, हबका तथा अन्य मार्गों से होते हुए करेह नदी के बरियाही घाट पहुंचे। यहां विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों में पवित्र जल भरा गया। महायज्ञ के मुख्य जजमान श्री श्री 108 महंत श्री सदानंद दास जी महाराज एवं सहायक जजमान हेमंत कुमार चौधरी अपनी धर्मपत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.