कलशयात्रा के साथ मंदिर का वार्षिकोत्सव शुरू
रांची, मई 19 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। मुडला टोली स्थित श्री हनुमान मंदिर का नौवां वार्षिकोत्सव सह तीन दिवसीय हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ। कलशयात्रा में 551 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने भाग लिया। गाजे-बाजे और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। कलशयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वामी देवेन्द्र प्रकाश शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सामाजिक एकता मजबूत होती है। कलशयात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पवित्र जल स्रोत तक पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा और पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.