मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- गायघाट, एक संवाददाता। जारंगडीह स्थित बुढ़िया माई स्थान मंदिर परिसर में मंगलवार को कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ कर दिया गया। इससे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया। कलश शोभायात्रा में 151 कन्याओं ने भाग लिया। सभी कन्याएं जारंग ड्योढ़ी स्थित बाबा विशेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर स्थित पोखर पहुंचीं। वहां अयोध्या से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक मनीष पराशर महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत जलबोझी कराई। इसके बाद कन्याएं कलश लेकर गाजे-बाजे और जयघोष के साथ कथास्थल पर पहुंचीं। मुख्य यजमान मुकेश कुमार झा ने कथा बुधवार से दोपहर से शाम छह बजे तक सुनाई जाएगी। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.