कलशयात्रा के साथ पताही जगन्नाथ में श्रीमद्भागवत कथा शुरू
मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुशहरी प्रखंड के ब्रह्मर्षि नगर पताही जगन्नाथ में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। यह 28 मई तक चलेगा। पहले दिन गांव व क्षेत्र की 151 कन्याएं एवं महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। कलशयात्रा के पश्चात स्थानीय सपना राज एवं दीपक कुमार ने रंगारंग भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। शाम पांच बजे से अयोध्या के गौतम कृष्ण महाराज ने कथा की शुरुआत की। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश ठाकुर, संयोजक संजय कुमार सिंह, वेद प्रकाश सिंह, विश्वमोहन कुमार, विकास कुमार, चंदन कुमार मिश्रा, मुकेश चौधरी, राकेश मिश्रा, रवींद्र ठाकुर, गोपाल प्रसाद, सुनील गुप्ता, उपेंद्र सिंह, राजीव कुमार, संतोष पाठक, भुवनेश्वर मिश्रा व निर्मला मिश्रा थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.