कलशयात्रा के साथ पंचम शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ
लखीमपुरखीरी, मई 16 -- क्षेत्र के ठाकुर द्वारा मंदिर नगरा में सात दिवसीय पंचम शतचंडी महायज्ञ एवं रासलीला का आयोजन किया गया। शुक्रवार को भव्य कलशयात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भव्य कलशयात्रा ठाकुर द्वारा मंदिर से गाजे बाजे व जोरदार जयघोष करते हुए ट्रैक्टर ट्राली, बाइक के साथ कठिना नदी के भवदा घाट पहुंची। यज्ञाचार्य अशोक शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन अर्चन कर नदी से पवित्र जल कलशों में भरा गया। ठाकुरद्वारा मंदिर प्रांगण के यज्ञशाला में कलशों को स्थापित किया गया। पुजारी रामनरेश ने बताया कि 15 मई को वेदी रचना पूजन,16 मई को अग्नि प्राकट्य, 17, 18,19 को हवन पूजन , 20 को पुर्णाहूत के साथ कन्या पूजन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- अरणी मंथन के साथ विराट शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.