चतरा, अप्रैल 18 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड के पहरा पंचायत स्थित बरटा गांव ने आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस धार्मिक आयोजन में 551 महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कलश यात्रा की शुरुआत यज्ञ स्थल के देवी मंडप से विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं का विशाल जत्था गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण के लिए निकला। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर सिर पर कलश लेकर चल रहे थे। यह भी पढ़ें- प्रखंड की बन्हे पंचायत के गोवा खुर्द गांव में शनिवार को भगवती मंदिर में शतचंडी महायज्ञ को लेकर यज्ञाचार्य रामभद्राचार्य बाल योगी महाराज ...