लोहरदगा, मई 2 -- कुड़ू, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के बस स्टैंड के नजदीक नवनिर्मित हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ कलशयात्रा के साथ शुरू हो गया। सैकड़ों को संख्या में नवनिर्मित मंदिर से महिलाएं कलश लेकर टीको नदी पहुंची। टिको नदी तट पर पुरोहित यजाचार्य रमेश मिश्र ने विधिवत गंगा-पूजन, कलश पूजन आरती आदि कराने के बाद कलश यात्रा शुरू किया गया। कलश यात्रा टिको नदी से शुरू होकर बस स्टैंड और नगर भ्रमण के बाद मंदिर परिसर पहुंच संपन्न हो गया। कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का पांव धोकर और शरबत पिलाकर स्वागत किया गया। तीन दिवसीय हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के प्रथम दिन शुक्रवार को सुबह यजमान शुद्धिकरण, कलशयात्रा, पांचाग पुजन, मंडप प्रवेश पुजन, वेदी पुजन आदि अनुष्ठान और शाम में आरती किया गया। शनिवार को वेदी पुजन, मं...