रांची, मार्च 29 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। बुढ़मू प्रखंड के बरौदी गांव में नवनिर्मित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सह तीन दिनी यज्ञ समारोह का शुभारंभ रविवार को कलशयात्रा के साथ हुआ। कलशयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और कन्याओं ने भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरीय नेता स्वामी देवेन्द्र प्रकाश, भरत महतो, कुर्मी विकास मोर्चा के राजेंद्र मेहता, समाजसेवी परिबा साहू और संदीप साहू उपस्थित थे। अतिथियों ने कलश वितरण कर यज्ञ का विधिवत शुभारंभ कराया। इस अवसर पर स्वामी देवेन्द्र प्रकाश ने कहा कि यज्ञ के आयोजन से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो जाता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देता है, जो समाज को एकता और भाईचारे की राह दिखाता है। कलशयात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.