कलशयात्रा के साथ तीन दिनी श्रीमद्भागवत यज्ञ प्रारंभ
सिमडेगा, मार्च 1 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के रामजड़ी बस्ती में रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ तीन दिनी श्रीमद्भागवत यज्ञ प्रारंभ हुआ। मौके पर यज्ञ स्थल से कलश यात्रा प्रारंभ हुई। और विभिन्न मार्गो से होते हुए फुलझर नदी पहुंची जहां कलश में जल भरा गया। पुरोहित प्रदीप पंडा, जगरनाथ पंडा, प्रमोद पंडा, मनोज दास, मदन पंडा, अवधेश पाढ़ी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराया। वहीं यजमान की भूमिका में तीरथ सिंह सह धर्मपत्नी यशोदा देवी निभा रही है। काफी संख्या में महिला पुरुष युवक युवतियों और बच्चे शोभायात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालु भगवा ध्वज लेकर कीर्तन करते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचे। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और भजन कीर्तन से पूरा गांव आध्यात्मिक रंग में रंग गया। मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सोमवार को सुबह छह बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.