कलशयात्रा के साथ गुरुपूर्णिमा महोत्सव का हुआ श्री गणेश
इटावा औरैया, जुलाई 22 -- इटावा। अशोकनगर स्थित गुरुपूर्णिमा आश्रम में वेदान्ताचार्य पं. राज नारायण दीक्षित के सानिध्य में बुधवार को भव्य कलशयात्रा के साथ गुरुपूर्णिमा महोत्सव का श्री गणेश हुआ। आचार्य राजकिशोर दीक्षित ने मंत्रोच्चार के साथ सर्वतोभद्र, नवग्रह और कलश का पूजन कराया। पहले दिन कानपुर के आचार्य शशिकान्त पाण्डेय ने श्रीमद्भागवत महापुराण पर व्याख्यान देते हुये कहा कि यह मोक्ष का ग्रन्थ है जिसके श्रवण मात्र से प्राणी का उद्धार हो जाता है। इस सन्दर्भ में आचार्य श्री ने ज्ञान वैराग्य और भक्ति का प्रसंग संगीतमय ढंग से प्रस्तुत करते हुये वृन्दावन में भक्ति की तरुणाई तथा पुत्र रूप ज्ञान और वैराग्य के बूढ़े हो जाने और फिर भागवत कथा से ज्ञान और वैराग्य में चेतना आने की बात कही। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.