हजारीबाग, अप्रैल 15 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि कटकमदाग प्रखंड के कूद गांव स्थित स्थित रामेश्वरम शिव मंदिर में श्री श्री 108 रुद्र यज्ञ सह वार्षिक उत्सव पूजन का शुभारंभ 15 अप्रैल को कलशयात्रा के साथ शुरू हो गया । तीन दिवसीय आयोजित इस महायज्ञ के पहले दिन कलशयात्रा में गांव की महिला पुरुष श्रद्धा और भक्ति के साथ शामिल हुए । बुधवार को सुबह भव्य कलशयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं और ग्रामीण उत्साहपूर्वक भाग लिया।पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों और हर हर महादेव के जयघोष के साथ शोभायात्रा में सम्मिलित हुईं। यह यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए नदी तट पहुंची, जहां से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल संग्रह किया गया और पुनः मंदिर में विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.