रांची, मई 23 -- तमाड़, प्रतिनिधि। श्री श्री राधारानी मंदिर समिति की ओर से सात दिवसीय हरिनाम संकीर्तन और सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ शनिवार को कलशयात्रा के साथ हुआ। कलशयात्रा में सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लेकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि से गंधाधिवास के साथ हुई। इसके बाद 24 मई से 30 मई तक चलने वाले अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। संकीर्तन में पश्चिम बंगाल से महाप्रभु ब्रजकिशोर गोस्वामी और चंदन गोस्वामी विशेष रूप से पहुंचे हैं। मेले में झूले, मौत का कुआं और मीना बाजार जैसे आकर्षण भी लगाए गए हैं। इस वर्ष मेला तमाड़ बाजार चेक नाका में आयोजित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...