भागलपुर, मार्च 8 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। देवी बाबू धर्मशाला में रविवार को कलवार सभा की ओर से होली मिलन सह परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कलवार इंडिया एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी, प्रधान महासचिव जयकृष्ण भगत, मुंगेर के जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र भगत, जिला संरक्षक गिरीश चन्द्र भगत, अध्यक्ष शंकर प्रसाद चौधरी, महासचिव नीरज कुमार भगत, महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम भगत आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि होली पर इस तरह के आयोजन से सामाजिक सद्भाव का विकास होता है। मौके पर अरुण कुमार भगत, बिजय शंकर प्रसाद, अमित भगत, शालिनी भगत, रवीन्द्र भगत, आरपी भगत, सुरेन्द्र भगत, पुष्कर नाथ भगत, सन्नी भगत, गौरव कलवार, शशि कुमार भगत आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.