कलवारी चौराहे पर पिकअप व कंटेनर भिड़े, दोनों के चालक घायल
बस्ती, मई 31 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती-कलवारी-टांडा हाईवे पर स्थित कलवारी चौराहे पर कंटेनर की एक पिकअप से सीधी भिड़ंत हो गई। पिकअप पर मुर्गी लदी थी। हादसे के बाद पिकअप पर कंटेनर चढ़ गया। उसके घिसटते हुए पास की दो दुकानों में घुस गई। यह दुकान गुमटी व छोटी दुकान थी। यह हादसा आधी रात बाद, इस कारण दुकान बंद थी और जानमाल का नुकसान हुआ। अलबत्ता हादसे में पिकअप चालक दिलशाद (30) निवासी आजमगढ़ तथा दूसरा कंटेनर चालक मो. उमर निवासी आजमगढ़ थाना कोतवाली घायल हो गए। दोनों को सीएचसी एम्बुलेंस से कलवारी सीएचसी भेजा गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इनमें दिलशाद की हालत गंभीर है। पुलिस ने रविवार सुबह आठ बजे दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से किनारे कराया, उसके बाद यातायात सामान्य हुआ। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.