हमीरपुर, मार्च 24 -- हमीरपुर, संवाददाता। हमीरपुर महोत्सव के दूसरे दिन मंच पर कलर्स ऑफ इंडिया डांस ग्रुप और हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रात बजे से शुरू हुए कार्यक्रम को देखने के लिए दर्शक डटे रहे। दिन में कृषि, वन एवं उद्यान विभाग सम्मेलन संपन्न हुए। जिसमें प्रगतिशील किसान, कृषक उत्पादन संघ, उद्यान एवं बागवानी, मत्स्य उत्पादक संघ, श्रेष्ठ पशुपालक एवं डेयरी समितियां, बुंदेली मिलेट्स एवं व्यंजन प्रतियोगी हुए। पांच दिवसीय हमीरपुर महोत्सव का दूसरा दिन भी रंगारंग रहा। रात आठ बजे मंच पर जैसे ही कलर्स ऑफ इंडिया डांस ग्रुप के कलाकारों ने विभिन्न प्रांतों से जुड़े लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां देनी शुरू की, दर्शक भावविभोर हो गए। कलाकारों ने राजस्थानी लोक नृत्य का भी शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद हरियाणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.