नई दिल्ली, मई 31 -- गर्मियों में पेस्टल कलर ट्रेंड में रहते हैं। आपने भी कलरफुल और पेस्टल कलर्स के टॉप्स और कुर्ती खरीदी होंगी। लेकिन छोटी सी गलती आपके समर लुक को बिगाड़ देगी। अगर आप कलरफुल प्रिंट वाले कपड़ों को सही तरीके से मिक्स एंड मैच नहीं कर पाती हैं तो ट्रेंडी लुक नहीं मिलता। फिर फोटोज में अपना डल लुक देखकर आप यहीं सोचती हैं कि ये कपड़े मुझ पर जंच नहीं रहे, जबकि गलती आपके मिक्स एंड मैच की होती है।ब्लैक पैंट या जींस के साथ ना करें पेयर अगर आप परफेक्ट समर लुक क्रिएट करना चाहती हैं, जिसे देखते ही सॉफ्ट ग्लो फेस पर नजर आए और आप किसी नाजुक कली जैसी गर्मियों में दिखें तो अपने कलरफुल कुर्ती या टॉप को पहनते वक्त ये 2 गलतियां ना दोहराएं।ब्लैक पैंट या बॉटम के साथ ना करें पेयर अपने वाइब्रेंट और ब्यूटीफुल से टॉप या कुर्ती को ब्लैक पैंट या गहरे ...