बलरामपुर, जून 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर मंगलवार को पूरा जिला हनुमान भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया। जिले के प्रमुख हनुमान मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया, जहां भोर से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। मंदिरों में बजरंगबली के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य व मंगल की कामना की। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ा मंगल की धूम रही। जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर श्री हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर के प्रसिद्ध रानी तालाब हनुमान मंदिर, वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी व झारखंडी हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा दिखाई दिया। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़ा मंगल पर मंदिर में भक्तों की भारी ...