प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 24 -- अजगरा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के पूरे तुलसी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। वृंदावन से आए कथाव्यास सागर शास्त्री ने कथा के पहले दिन बताया कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को ज्ञान, भक्ति और वैराग्य प्रदान कर जीवन को सार्थक बनाती है। कलयुग में इस कथा को मोक्षदायिनी कहा गया है।कथा आयोजक कमलाकांत पांडेय, यज्ञ नारायण तिवारी, राजेश पांडेय (निर्झर प्रतापगढ़ी), रमेश तिवारी, अशोक तिवारी, चिंतामणि मिश्र, दिनेश पांडेय, मनीष पांडेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...