गाज़ियाबाद, जनवरी 2 -- - चिरंजीव विहार में आयोजित हो रही श्रीमद भागवत कथा गाजियाबाद, संवाददाता। चिरंजीव विहार स्थित चांसलर क्लब में चल रही श्रीमद भागवत कथा में शुक्रवार को कलयुग में मानव के व्यवहार के बारे में बताया गया। इसके साथ गीत और भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य कर आनंद लिया। कथा व्यास आचार्य योगेश शर्मा ने कहा कि कलयुग का प्रारंभ होते ही समाज में कितनी वैमनस्यता और कुटिलता ने अपने पांव पसारे। इससे मानवीय जीवन छिन्न भिन्न हो गया है। आज का व्यक्ति हकीकत से ज्यादा दिखावे के लिए काम करने लगा है। धन लिप्सा के आगे मानवीय संबंध गौण होने लगे हैं। आज भाई भाई का दुश्मन बन बैठा है, पिता पुत्र संबंध दिखावे और स्वार्थ तह सीमित हो चलें हैं, यह सब इस कलियुग का प्रभाव है। कथा में संगीत के साथ मोहक दृश्यों को प्रस्तुत किया गया जिससे माहौल भक्तिमय बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.